लुधियाना। ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भारत नगर चौक में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें मोटू पतलू कार्टून के जरिए स्कूली बच्चों ने लोगों को ट्रैफिक के नियम बताए और नियम के अनुसार वाहन चलाने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त डीसीपी ट्रैफिक दीपक पारिक और एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने की। डीसीपी ट्रैफिक दीपक पारिक ने कहा कि लोग काफी समझदार है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। उन्हें जागरूक करने के लिए मोटू पतलू कार्टून का सहारा लिया गया है। लोगों के साथ बच्चों को भी ट्रैफिक के नियम बताए गए, ताकि ज्यादा से ज्यादा असर हो। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को वाहन चलाना चाहिए, ताकि सड़क हादसे कम हो सके।