फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले ही चली गई जान

Tue, 29 Apr 2014 09:12 PM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट ईसेखां के पास के गांव मल्लूवाला में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। वहीं, आईटीआई के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


एएसआई लाल सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह पुत्र पूरन सिंह गांव सैरों (सुनाम) गांव मल्लूवाला अपने साथी हरबंस सिंह, सेबी सिंह, गुरचरन सिंह के साथ रीपर से भूसा बनाने जा रहे थे।

मल्लूवाला के पास ही उनका ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इससे रीपर पर बैठे गुरचरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं आईटीआई के  पास ट्रक की चपेट में आने से लखविंदर सिंह (30) निवासी प्रेम नगर, मोगा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लखविंदर सिंह वर्कशॉप में मैकेनिक का काम करता था और दोपहर के समय बाइक पर घर जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें