सब डिविजन धर्मकोर्ट के अंतर्गत गांव कैला में रहने वाले एक परिवार ने अपने पड़ोसी पर उनके बच्चे को छत से फेंकने आरोप लगाया है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
लेखराज गांव कैला ने आरोप लगाया कि गांव के राजकुमार ने उससे सात हजार ईंटें उधार ली थी। जब उसने ईंटें वापस मांगी तो दोनों में विवाद हो गया।
लेखराज ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के कारण गांव के प्राथमिक स्कूल की छत पर खेल रहे उनके 10 वर्षीय बेटे रोहित बजाज को उसने छत से नीचे धक्का दे दिया। थाना धर्मकोट पुलिस ने केस दर्ज करजांच शुरू कर दी है।