लुधियाना। सेंट्रल जेल में छापा मारकर पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने कैदियों के कब्जे से 5 मोबाइल और तंबाकू की 33 पुड़ियां बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह, भूषण गिल, लखवीर सिंह, मैकी, अजय कुमार और बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सेंट्रल जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह की शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।