फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: विधायक, सीनियर डिप्टी मेयर और कमिश्नर ने किया स्टैटिक कॉम्पेक्टर स्थल का दौरा, अधिकारियों को निर्देश

Mon, 03 Nov 2025 06:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर द्वारा पैवेलियन मॉल के पास स्टैटिक कॉम्पेक्टर साइट के आसपास खुले में कूड़ा डालने पर चिंता जताए जाने के बाद उत्तरी से विधायक मदन लाल बग्गा, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर और नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने सोमवार को साइट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
साइट का दौरा करने पहुंचे विधायक व अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर द्वारा पैवेलियन मॉल के पास स्टैटिक कॉम्पेक्टर साइट के आसपास खुले में कूड़ा डालने पर चिंता जताए जाने के बाद उत्तरी से विधायक मदन लाल बग्गा, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर और नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने सोमवार को साइट का निरीक्षण किया। नगर निगम की टीमें पहले से ही साइट से कचरा हटाने के लिए काम कर रही हैं। कर्मचारियों को इस प्रक्रिया में तेज़ी लाने और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि साइट पर फिर से खुले में कचरा न डाला जाए।

विज्ञापन


दौरे के दौरान निगम स्वच्छता अधिकारी (सीएसओ) अश्विनी सहोता, स्वास्थ्य अधिकारी विपल मल्होत्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने बताया कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में उन्हें खुले में कूड़ा डालने और कुछ शरारती लोगों द्वारा कॉम्पैक्टर साइट के बाहर कूड़ा जलाने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों को कूड़ा हटाने और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। 

विधायक बग्गा, सीनियर डिप्टी मेयर पराशर, डिप्टी मेयर जौहर और नगर निगम कमिश्नर डेचलवाल ने कहा कि नगर निगम शहर में सॉलिड वेस्ट प्वाइंट को बेहतर बनाने के लिए नियमित प्रयास कर रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खुले में कचरा डालने पर रोक लगाई जाए और खुले में कचरा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बीच उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शहर को साफ रखने में नगर निगम का सहयोग करें और कार्रवाई से बचने के लिए खुले में कूड़ा फेंकना बंद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें