फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: स्नैचर समझकर लोगों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या

Wed, 18 Jun 2025 09:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। शेरपुर इलाके में लोगों ने एक युवक को स्नैचर समझकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। जब लोगों ने उक्त युवक को पकड़ा तो उसने अपने भाई को फोन कर जान का खतरा बताया। उसका भाई परिवार वालों को साथ लेकर शेरपुर इलाके में गया, लेकिन उक्त युवक उन्हें नहीं मिला। अगले दिन परिवार को पुलिस से पता चला कि उसका शव सिविल अस्पताल की माेर्चरी में पड़ा है। मृतक की पहचान गांव ताजपुर सिटी काॅलोनी निवासी लवप्रीत सिंह (19) के रूप में हुई है। लवप्रीत की करीब 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। थाना डिविजन छह पुलिस ने लवप्रीत की मामी बलजीत कौर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बलजीत कौर ने बताया कि उसका भांजा लवप्रीत सिंह (19) बचपन से ही उनके पास रहता था। वह बस्ती जोधेवाल इलाके में ओवरलॉक का काम करता था। उसकी 15 दिन पहले ही शादी हुई है। इलाके में देव नाम का लड़का है, जिसका रिकाॅर्ड अच्छा नहीं था। उन्होंने लवप्रीत को कई बार उससे दूर रहने को कहा था। 15 जून को देव लवप्रीत को बाइक पर बैठा साथ ले गया। कुछ समय बाद ही लवप्रीत ने अपने भाई मनप्रीत को फोन कर कहा कि मुझे बचा लो। मेरी जान को खतरा है। इसके बाद मनप्रीत व अन्य परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी। अगले दिन पुलिस से पता चला कि लवप्रीत का शव सिविल अस्पताल में पड़ा है। थाना डिविजन छह की इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने बताया कि लवप्रीत के दोस्त देव का रिकाॅर्ड खराब है। लोगों ने उन्हें स्नैचर समझा और पीटने लगे। इस दौरान लवप्रीत की मौत हुई है। देव को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें