फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नंगल में मिशन क्लीन मुहिम जारी, मंत्री हरजोत बैंस ने सफाई का जायजा लिया

Thu, 17 Sep 2026 11:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा - शहरवासियों को नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नंगल में मिशन क्लीन मुहिम जारी रखी है। इसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना और लोगों को बेहतर सुविधाएं देना है। आज वार्ड नंबर 3 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान गलियों, सड़कों और आसपास के क्षेत्रों से गंदगी हटाई गई। मंत्री बैंस ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैंस ने कहा कि नंगल का कोना-कोना साफ किया जाएगा। यह मुहिम शहर को लंबे समय तक स्वच्छ रखने के लिए है। उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। लोगों की शिकायतों का तुरंत निपटारा करने को कहा। शहरवासियों से भी सफाई में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं पर जोर
हरजोत बैंस ने बताया कि बरसात के बाद नंगल की सभी सड़कों की मरम्मत होगी। शहर की सड़कों को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। सरकार का लक्ष्य नंगलवासियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधाएं देना है। वार्डवासियों ने इस मुहिम के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें