दस दिनों से लापता चल रहे सलेम टाबरी निवासी गुरदीप सिंह (65) का शव सोमवार सुबह चंद्र नगर स्थित गंदे नाले में से मिला है। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया। थाना डिविजन चार के एसएचओ राम पाल ने कहा कि गुरदीप सिंह भांग की दुकान करता था।
शिवरात्रि की रात से ही गुरदीप सिंह लापता चल रहा था। उसके परिजनों ने थाना सलेम टाबरी में उसकी गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वह काफी दिनों से उसकी तलाश में जुटे हुए थे। सोमवार की सुबह नाले में शव तैरता देख वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ राम पाल ने कहा कि शव को बाहर निकला कर पहचान करवाई गई तो गुरदीप के बेटों ने शव की शिनाख्त की।