फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म: जन्मदिन मनाने के बहाने साथ ले गए थे आरोपी, फिर बार-बार करते रहे दरिंदगी

Sat, 04 Jan 2025 04:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

दोनों नाबालिग बहनें स्कूल से लाैट रही थी तभी आरोपी उनके पास आए और केक कटवाने के बहाने दोनों को साथ ले गए। वहां आरोपियों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने दो दोस्तों ने दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को इस कदर डराया धमकाया कि वह चुप रही लेकिन हर समय घर पर डरी सहमी रहने के कारण जब लड़कियों की मां ने पूछा तो उन्होंने पूरी बात बताई।
विज्ञापन


पीड़ित लड़कियों की मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवकों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी आरोपियों की पहचान हरमन सिंह व दूसरा आरोपी नाबालिग के निवासी गांव गोरसिया कादर बख्श के रूप में हुई। 

थाना सिधवां बेट के एसआई कमलदीप कौर ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग दो बेटियां सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। घटना पिछले साल 19 दिसंबर की है। उसी दिन उसकी छोटी बेटी का जन्म दिन था। स्कूल में छुट्टी के बाद जब वह घर आ रही थी तो दोनों आरोपी अपनी-अपनी बाइक पर उन्हें जन्मदिन का केक काटने के लिए पार्टी करने के बहाने गांव गोरसिया कादर बख्श के सुआ पुल के पास झाड़ियों में ले गए। दोनों आरोपियों ने केक काटने के बाद उसकी बेटियों के साथ जबरदस्ती की और उसके बाद धमकियां दी कि इस संबंधी किसी से कुछ मत कहना। आरोपी उन्हें गांव के नजदीक छोड़ कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


उस दिन के बाद से उसकी दोनों बेटियां डरी सहमी हुई रहने लगीं। दोनों आरोपी काफी समय तक उन्हें डरा धमका जबरदस्ती करते रहे। लेकिन जब उसने अपनी बेटियों से डरने का कारण पूछा तो उन्होंने पूरी बात बताई। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद दोनों आरोपियों पर थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल व दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें