जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को दो पहिया वाहन चालकों की प्लास्टिक डोर से सुरक्षा के लिए लोहे की तार युक्त सुरक्षा शील्ड लगाने के दावे किए थे। शाम को हलवारा में युवक लखविंदर सिंह की इस कातिल डोर से गर्दन कट गई। लखविंदर की जान जाते बची है।
लखविंदर सिंह का इलाज कर रहे डॉ. संजीव चोपडा ने बताया कि युवक की गर्दन पर 8 इंच लंबा और करीब 4 इंच चौड़ा कट लगा है और गर्दन धड़ से अलग होते बची है। डॉ. चोपड़ा ने बताया कि लखविंदर सिंह को फर्स्ट एड देकर सीटी स्कैन के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान का पता चल सकेगा। उनके अनुसार गर्दन पर कम से कम 30 टांके लगेंगे।
सुखजीत सिंह ने बताया कि हलवारा बुर्ज लिट्टां लिंक सड़क पर स्थित बंद पड़ी बेस्टवे मार्किट के समीप उनका भाई लखविंदर सिंह एक्टिवा पर जा रहा था। गली में कहीं चाइना डोर लटकी थी जो लखविंदर के गले में फंस गई और गहरा कट लगने से वो गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हो गया। एक्टिवा की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी इसके बावजूद गर्दन बुरी तरह कट गई। उसे सुधार के चोपड़ा नर्सिंग होम ले जाया गया