फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नकाबपोशों ने दो गाड़ियां लूटने का असफल प्रयास किया

Wed, 16 Sep 2026 05:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
भागते समय बुजुर्ग को मारी टक्कर, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बुधवार सुबह दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने वाहन चालकों को निशाना बनाया। उन्होंने दो गाड़ियां लूटने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।
पहली वारदात में, कारोबारी निशु बैडमिंटन कोर्ट जा रहे थे। बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी पर निशु ने चालाकी से गाड़ी की चाबी निकाल ली। चाबी न मिलने से गाड़ी कुछ दूर जाकर रुक गई और बदमाश पैदल भाग गए।
विज्ञापन

दूसरी वारदात में लुटेरों ने मुनीश मल्होत्रा को बच्चों के सामने घेरा। उनकी गाड़ी भी स्टार्ट नहीं हुई और मुनीश की माता जी ने शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा हुए, जिससे बदमाश फरार हो गए। भागते समय वे डेयरी संचालक अशोक मल्होत्रा से टकराए और उन्हें घायल कर गए। थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें