फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पति से समझौते के बहाने रिश्तों को किया कलंकित

Sun, 23 Aug 2020 12:13 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

पति से अलग रह रही विवाहिता को पति के जीजा और उसके भाई ने साथियों के साथ मिल गिल रोड से अगवा कर लिया और सुल्तानपुर लोधी के ग्रामीण इलाके में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को लुधियाना बस स्टैंड पर छोड़ कर फरार हो गए।

विज्ञापन


थाना डिवीजन छह की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर फिरोजपुर के जीरा रोड के सुनील कुमार और उसके भाई अजय कुमार, रमन कुमार, जलालाबाद निवासी विशाल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह अपने पति के साथ झगड़ा करने के बाद पिछले 11 महीने से अलग रह रही है। दो दिन पहले आरोपी रमन ने उसे फोन किया कि वह उसके पति के साथ उसका समझौता कराने के लिए लुधियाना उसे लेने आया है और गिल रोड पर मौजूद है।
विज्ञापन


कुछ समय बाद सुनील का फोन आया कि वह जल्द आए। महिला रिक्शे पर सवार होकर आरोपियों के पास पहुंची। वह आरोपियों की गाड़ी में पीछे सीट पर बैठ गई। वहीं उसके पति का जीजा आरोपी अजय कुमार और उसका भाई सुनील कुमार बैठ गए।

आरोपी रमन गाड़ी चलाने लगा और बाकी के लोग आगे ही बैठ गए। वह उसे सुल्तानपुर लोधी की तरफ ले गए। जब महिला ने सुल्तानपुर लोधी पहुंचने का कारण पूछा तो आरोपियों ने कहा कि उसका पति यहीं काम करता है। कुछ समय बाद आरोपी रमन और उसके साथी वहां चले गए, जबकि अजय और सुनील वहां उसी के पास रहे जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब शोर मचाया तो आरोपी उसे गाड़ी में लॉक कर फरार हो गए।

कुछ समय बाद आरोपी फिर से आए और उसे धमकियां देने लगे कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। सुबह करीब पांच बजे रमन और उसके साथी भी वहां आ गए। गाड़ी में बैठा कर उसे लुधियाना बस स्टैंड छोड़ कर फरार हो गए।

इसके बाद वह घर पहुंची और उसने अपनी मौसेरी बहन को सूचना देकर फिरोजपुर से उसे बुलाया और पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें