संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हल्का पश्चिमी उपचुनाव से पहले आज आम आदमी पार्टी (आप) को एक और बड़ी सफलता मिली है। वीरवार को कई नेता और कई स्थानीय समाजसेवी आप में शामिल हो गए। पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमन शेर सिंह शेरी कलसी ने पार्टी विधायक नरिंदरपाल सिख, प्रदेश सचिव हरचंद सिंह बर्स्ट, डॉ. एसएस आहलूवालिया और रणजोध हडाना सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी नए नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में लुधियाना के हैबोवाल के वार्ड नंबर 63 से गोपाल नागर अपने साथियों दीपक चनालिया, पवन कुमार, वरुण कुमार, आदित्य, ढिल्लों, विशाल, अनिकेत, आयुष के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इसी तरह कांग्रेस ओबीसी विंग के चेयरमैन मनीष कुमार, यूथ कांग्रेस महासचिव दीक्षित नंदा भी आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अपने कई साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए।