फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलजीत सिंह की मौत पर बड़ा खुलासा: हत्या नहीं, नशे की ओवरडोज से गई जान; एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 11 Nov 2026 05:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा

सार

अब एम्स बठिंडा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दलजीत की मौत नशे की ओवरडोज से होने की बात सामने आने के बाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हत्या के मामले पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि दलजीत ने कौन सा नशा किया था, वह नशा कहां से आया और उसे किसने उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन
जिस मौत को पुलिस ने बताया था हत्या, एम्स की रिपोर्ट में नशे की ओवरडोज की बात आई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बीच पंजाब के मानसा के नजदीकी गांव भम्मे कलां के युवक दलजीत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद उसकी मौत का कारण नशे की ओवरडोज बताया गया है। एम्स बठिंडा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दलजीत सिंह की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। वहीं, मानसा पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने बताया था हत्या का मामला
दलजीत का शव गांव भम्मे कलां से मानसा धरने में लाते समय पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी। इस मामले में किसान नेता लखा सिधाना और मोहंजीत शेरों सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। धरने में पहुंची दलजीत की बहन अमरजीत कौर, पत्नी परमजीत कौर और मां शिंदरपाल कौर ने भी उसकी मौत नशे के कारण होने और पुलिस द्वारा जबरन इसे हत्या का मामला बनाने की बात कही थी।

आठ दिन बाद किया गया था दलजीत का अंतिम संस्कार
गांव भम्मे कलां के दलजीत सिंह को 27 अक्तूबर को कुछ लोग गांव रामानंदी के खेतों में छोड़कर चले गए थे। मौत के आठ दिन बाद दलजीत का अंतिम संस्कार किया गया था। दलजीत के पिता जरनैल सिंह के बयानों पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मामले में नामजद आरोपियों के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया था कि दलजीत की मौत हत्या से नहीं, बल्कि नशे का टीका लगाने के कारण हुई है। परिवार का आरोप था कि पुलिस उनके परिवार के सदस्यों को झूठे मामले में फंसा रही है।

दलजीत ने कौन सा नशा किया था?
अब एम्स बठिंडा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दलजीत की मौत नशे की ओवरडोज से होने की बात सामने आने के बाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हत्या के मामले पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि दलजीत ने कौन सा नशा किया था, वह नशा कहां से आया और उसे किसने उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन

पीजीआई की रिपोर्ट आना अभी बाकी
उधर, मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने कहा कि दलजीत के पिता के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत का वास्तविक कारण क्या था। गौरतलब है कि दलजीत के शव का एम्स बठिंडा के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में भी पोस्टमार्टम करवाया गया था। पीजीआई की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें