फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर दो जगह से लड़ेंगे तो मैं भी लड़ूंगा : मान

Sun, 01 Jan 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
विज्ञापन
सुखबीर Vs भगवंत - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सांसद भगवंत मान रविवार देर शाम खन्ना से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल दत्त फल्ली की चुनाव रैली में पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में मान ने कहा कि अगर सुखबीर सिंह बादल पंजाब में दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे तो मैं भी दोनों जगहों से चुनाव लडूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जलालाबाद से तो मैं चुनाव लड़ ही रहा हूं। मान ने कहा कि मुझे पता चला है कि सुखबीर सिंह बादल पंजाब में सुरक्षित जगह ढूंढकर उस जगह पर चोरी से कागज भरने वाले हैं। मान ने कहा कि वे प्रेस के माध्यम से सुखबीर सिंह बादल से अपील करते हैं कि वह ऐसा न करें।

मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी से सीएम पद के उम्मीदवार का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनते ही पंजाब में टोल टैक्स को खत्म किया जाएगा और बुढ़ापा पेंशन 250 से 2500 रुपये कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें