फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब के गांवों को 52 लाख रुपये के फंड बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा हलके के गांवों के विकास कार्यों के लिए फंड जारी करने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बुधवार को दाना मंडी में आयोजित एक समारोह के दौरान हलके के गांवों के सरपंचों को विकास कार्यों हेतु 52 लाख रुपये के फंड वितरित किए। समारोह में कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि हलके के विकास हेतु फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। समारोह में गांव खोखर को खेल मैदान के लिए 8 लाख रुपये, गांव मोहन माजरा को श्मशान घाट और गलियों के सुधार के लिए दस लाख, गांव जगतपुर को 4 लाख रुपये से टोबे व 4 लाख रुपये से एससी श्मशान घाट, गांव सुरतापुर को 8 लाख रुपये से श्मशान घाट, गांव दाउदपुर कलां को आठ लाख, गांव भाओवाल को 5 लाख रुपये, गांव बामा कुलिया को 5 लाख से गलियों नालियों के निर्माण हेतु फंड जारी किए गए हैं। उन्होंने गांवों की पंचायतों को हिदायत दी कि फंड का इस्तेमाल संबंधी सर्टिफिकेट जल्द से जल्द जमा करवाया जाएं, ताकि और फंड जारी हो सकें।
वहीं, कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कोरोना महामारी के हालातों के बावजूद विकास के कार्य जारी हैं, ताकि गांवों में भी शहरों के स्तर पर सुविधाएं मिल सके ।
विज्ञापन

इस मौके पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, म्यूनिसिपल कमेटी श्री चमकौर साहिब के प्रधान शमशेर सिंह बंगु, अमनदीप कौर चेयरमैन ब्लाक समिति श्री चमकौर साहिब, डॉ मोहित कल्याण बीडीपीओ, सरपंच जसविंदर कौर, हरजिंदर कौर, गुरप्रीत सिंह, जसवीर कौर, लेंबर दास, मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह और मन्नत कुमार मोंटी एमसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें