फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मंदिर की दीवार गिरी, राहगीर की मौत

Sat, 05 Dec 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुरी रोड पर स्थित निर्माणाधीन मंदिर की दीवार शनिवार सुबह गिर गई। इससे वहां से गुजर रहा एक राहगीर बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने उसे पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान अजय पांडे निवासी शिवपुरी के तौर पर हुई है। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं मुआवजे की मांग के लिए रविवार सुबह मृतक के परिजन मंदिर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इलाका निवासी आशीष कुमार ने कहा कि काफी समय से मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर के बाहर की दीवार काफी कमजोर हो चुकी थी, जो किसी समय भी गिर सकती थी। शनिवार सुबह अजय पांडे वहां से गुजर रहा था तभी अचानक से दीवार उस पर गिर गई। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष ने आरोप लगाया कि मंदिर कमेटी के किसी भी सदस्य ने अजय के परिवार से सांत्वना नहीं जताई। आशीष ने कहा कि रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद मंदिर के बाहर ही शव रख मंदिर कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें