फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और कार की टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Thu, 09 Jan 2014 09:58 PM IST
अमर उजाला, मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर रोड स्थित बद्दोवाल के पास वीरवार दोपहर प्राइवेट बस और कार की सीधी टक्कर में एक की मौत और चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिसिटी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मानसा स्थित मोड़ मंडी निवासी भगवती प्रसाद अपनी सेंट्रो कार से पत्नी मोनिका, सास विनोद रानी, साले नितिन और दो माह के बेटे के साथ लुधियाना अपने किसी रिश्तेदार के यहां समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी फिरोजपुर रोड स्थित बद्दोवाल के पास मुल्लापुर साइड से लुधियाना की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस ने उनकी कार जा टकराई।

हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला।

तब तक बस चालक बस को छोड़कर फरार हो चुका था। जब तक कुछ पता चल पाता भगवती प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

लोगों की मदद से घायलों को मेडिसिटी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया।

थाना दाखा के एडिशनल एसएचओ सब इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह ने कहा कि बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें