फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल में दिखी विरसे की झलक

Thu, 14 Jan 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में वीरवार से 31वां नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी युवक मेला 2015-16 का शुभारंभ हुआ। युवक मेला 18 जनवरी तक जारी रहेगा। इस यूथ फेस्टिवल में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 26 यूनिवर्सिटी की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी लुधियाना और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित युवक मेले का उद्घाटन दूरदर्शन केंद्र जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. ओम गौरीदत्त शर्मा ने किया। शर्मा ने कहा कि हम चाहे किसी भी राज्य से संबंधित है, लेकिन हम सबसे पहले भारतीय है। उन्होंने नौजवानों को युवक मेले में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।


पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों ने कहा कि युवक मेले नौजवानों का सर्वपक्षीय विकास करते हैं। विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थी यहां से अच्छी यादें लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि अगर इन युवक मेलों का इतिहास देखा जाए तो यह मेले 1954 में शुरू हुए थे। इनकी बदौलत कई मशहूर गायक, एक्टर और हास्य कलाकार सामने आए। विभिन्न यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की ओर से निकाली गई सभ्याचारक झांकियों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह युवक मेले शांति, एकता, प्यार और आपसी भाईचारे का संदेश देते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें