फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Immigration Fraud: लुधियाना की महिला को दिखाए इटली के सपने, जालंधर के ट्रैवल एजेंट ने ऐंठे 7.42 लाख रुपये

Fri, 11 Oct 2024 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना की महिला को इटली का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने उससे 7.42 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी जालंधर के ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लोग विदेश जाने की चाह में ट्रैवल एजेंटों के जाल में फंसकर लाखों रुपये गंवा देते हैं। इस तरह लोगों के साथ ठगी का खेल जल रहा है। ताजा मामला लुधियाना की महिला के साथ हुआ है। जालंधर के ट्रैवल एजेंट ने लुधियाना की एक महिला को उसे इटली में वर्क परमिट पर भेजने के नाम पर 7.42 लाख रुपये की चपत लगा दी। 

विज्ञापन


जनता नगर भगवान चौक गिल रोड की रहने वाली मनप्रीत कौर ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। मामले की जांच के बाद थाना डिविजन छह की पुलिस ने जालंधर की संजय गांधी मार्केट में निर्मल इमीग्रेशन के मालिक और ग्रीन पार्क सिटी जालंधर के रहने वाले सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश कर रही है।

मनप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहती है। इसी सिलसिले में उसकी और उसके पति की मुलाकात जालंधर के ट्रैवल एजेंट सोनू से हुई। आरोपी ने महिला के दस्तावेज देख कर उसे इटली भेजने का दावा किया। आरोपी ने कहा कि वह उसे वर्क परमिट भी दिला देगा। महिला को इटली भेजने के लिए आरोपी उनसे सात लाख 42 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ट्रैवल एजेंट सोनू ने उनसे रुपये लेने के बाद न तो उसे इटली भेजा और न ही रुपये वापस किए। आरोपी टाल मटोल करता रहा। जब मनप्रीत ने उससे रुपये वापिस करने या फिर भेजने की बात की तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया, जिसके बाद मनप्रीत ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने सोनू पर मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें