फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना को नए साल में मिलेगा नया मेयर: चर्चा में जिला कांग्रेस प्रधान की पोस्ट, AAP ने भी ठोका दावा

Tue, 31 Dec 2024 02:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना के लोगों को नए साल में नया मेयर मिल सकता है। कांग्रेस जिला प्रधान की सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट चर्चा में है। वहीं, आम आदमी पार्टी भी अपना मेयर बनाने का दावा कर रही है। निगम चुनाव के दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी कोई भी दल अपना मेयर नहीं बना पाया है। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की सबसे बड़ी नगर निगम लुधियाना के चुनाव हुए नौ दिन बीत चुके हैं। हालांकि नौ दिन बीतने के बाद भी लुधियाना को अभी तक मेयर नहीं मिला। किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। इस कारण मेयर के नाम को लेकर देरी हो रही है। हालांकि आप दावा कर रही है कि वह मेयर बनाएगी, जबकि कांग्रेस अपना दावा जता रही है कि जल्द ही अपना मेयर अनाउंस कर देंगे।

विज्ञापन


हालांकि जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट है। उनकी पोस्टों को लेकर कई तरह की राजनीतिक गर्मी पैदा हो रही है। संजय तलवाड़ दावा कर रहे हैं कि नए साल में शहर को नया मेयर मिलेगा और कांग्रेस पार्टी अपना मेयर बनाएगी। इसके बाद आप भी जुगाड़ में लगी है कि मेयर की कुर्सी पर कब्जा किया जाए। मगर अब होता क्या है यह तो समय ही बताएगा।

आप के पास भी बहुमत नहीं 
नगर निगम चुनाव में 41 सीटें जीतकर बड़ी पार्टी बनकर सामने आई आप के पास भी बहुमत नहीं है। कांग्रेस को तीस सीटें आई थी और 19 वार्डों पर भाजपा ने कब्जा किया था। जबकि तीन वार्डों पर आजाद उम्मीदवार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे। हालांकि आप ने वार्ड नंबर 11 से आजाद पार्षद को पार्टी में शामिल कर लिया था। जबकि अकाली दल के पार्षद चतरवीर सिंह को भी मिला लिया था, लेकिन वह कुछ दिन बाद अकाली दल में वापस हो गए। इसके अलावा आप ने कांग्रेस के वार्ड नंबर 6 से पार्षद जगदीश कुमार दीशा को भी शामिल कर नया खेल खेला है। मगर अकाली दल के चतरवीर सिंह के वापस जाने के बाद मेयर बनाने का सपना अभी सपना ही है। जबकि कई पार्टियां लगातार जोड़तोड़ में लगे हैं कि मेयर की कुर्सी पर कब्जा किया जाए।
विज्ञापन


बिट्टू ने लगा गठबंधन पर विराम
पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस पर विराम लगा दिया। अब कांग्रेस जिला हाईकमान गठबंधन की तैयारी में जुटी है। बिट्टू ने कहा था कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत अभियान चल रहा है, इसलिए किसी भी हालत में कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया जा सकता।

ज्यादा खुश मत होइए, अभी बहुत कुछ होना बाकी 
बिट्टू के इस बयान के बाद आप निर्दलीय प्रत्याशी और शिअद से भी प्रत्याशी तोड़ने में जुटी थी, लेकिन अभी दो दिन पहले ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तलवार ने अपने फेसबुक पर शेयर किया था कि - ज्यादा खुश मत होइए, अभी बहुत कुछ होना बाकी है। तलवाड़ ने कहा था कि अगले दो दिन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल होगा। पहले दिन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए शिअद पार्षद चतरवीर सिंह की शिअद में घर वापसी हो गई। एक दिन पहले तलवार ने फेसबुक पर लिखा था - नए साल पर शहरवासियों को मेयर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें