फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में आंधी-तूफान से मौसम खुशगवार

Mon, 12 May 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को लुधियाना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। इससे आम लोगों को तो गर्मी से निजात मिली, लेकिन मंडियों में पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान होने का अनुमान है। ज्यादातर किसानों ने अपनी फसल खरीद एजेेंसियाें को बेच दी है, लेकिन मंडियों में माल अभी लिफ्टिंग का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन




लुधियाना में सोमवार को तेज हवाओं के साथ तीन मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान से आई गिरावट से मौसम खुशगवार हो गया।



पंजाब कृषि विश्वविद्यालय स्थित मौसम विभाग की डायरेक्टर डॉ. एलके धालीवाल का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में भी तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है और तापमान बढ़ेगा। डायरेक्टर धालीवाल ने कहा कि सूबे की मंडियों में जो गेहूं खुले में पड़ा है, बारिश से उसे नुकसान हो सकता है। पानी गिरने के बाद गेहूं में नमी बढ़ जाती है और उसका दाना काला पड़ सकता है। इसका सीधा असर क्वालिटी पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें