फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज का काम करते समय मिट्टी धंसी, एक की मौत, दो घायल

Thu, 31 Dec 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भट्टियां में सीवर लाइन का काम करते समय वीरवार सुबह तीन मुलाजिम मिट्टी धंसने से दब गए। वहां मौजूद लोगों ने दो युवकों को तो बाहर निकाल लिया लेकिन तीसरे की मिट्टी में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टोल प्लाजा के पास स्थित झुग्गियों में रहने वाले नरशेर मोहम्मद (18) का शव बाहर निकाला। घायल उमेश महतो और सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ठेकेदार जसबीर सिंह गिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव भट्टियां में मेन मार्केट में तीन माह से सीवरेज का काम चल रहा है। तीनों मुलाजिम वहां काम कर रहे थे। वीरवार को खुदाई दस फुट तक पहुंच गई। पानी के रिसाव के कारण नीचे मिट्टी धंस रही थी। इसके बावजूद तीनों युवक नीचे काम कर रहे थे। मिट्टी ज्यादा धसने की वजह से ऊपर से सारी मिट्टी तीनों पर गिर गई।
विज्ञापन


इसके बाद ऊपर खड़े मुलाजिमों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने किसी तरह उमेश और मोनू को बाहर निकाला। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जब तक नरशेर को बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें