फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना रेलवे स्टेशन होगा आधुनिक

Thu, 04 Feb 2016 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की और उनको लुधियाना के रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाए जाने के लिए चुने जाने पर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


बिट्टू ने कहा कि शहर का रेलवे स्टेशन शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। भारतीय रेल और फ्रांस की रेल एसएनसीएफ के बीच लुधियाना एवं अंबाला रेलवे स्टेशनों को आधुनिक करने का समझौता हुआ है। फ्रांस के माहिरों की टीम शीघ्र ही लुधियाना आकर स्थिति का जायजा लेगी। इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने के बारे में स्टडी पर 3.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह खर्च रेल विभाग एवं एसएनसीएफ बराबर उठाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें