सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री
सुरेश प्रभु से मुलाकात की और उनको लुधियाना के रेलवे स्टेशन को आधुनिक
बनाए जाने के लिए चुने जाने पर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
बिट्टू ने कहा कि शहर
का रेलवे स्टेशन शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। भारतीय रेल और
फ्रांस की रेल एसएनसीएफ के बीच लुधियाना एवं अंबाला रेलवे स्टेशनों को
आधुनिक करने का समझौता हुआ है। फ्रांस के माहिरों की टीम शीघ्र ही लुधियाना
आकर स्थिति का जायजा लेगी। इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर काम
शुरू किया जाएगा।