फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: अब 30 रुपये में मिलेगी प्लेटफार्म टिकट, 12 रेलवे स्टेशनों की प्लेटफार्म टिकट हुई महंगी

Sun, 23 Oct 2022 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

प्लेटफार्म टिकट के दाम में बढ़ौतरी 23 अक्तूबर रात 12 बजे के बाद से 6 नवंबर तक लागू रहेगी। वाणिज्य अधिकारियों के मुताबिक दिवाली और छठ पूजा के समय यात्रियों की गिनती दो से तीन गुना तक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
लुधियाना रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर रेल मंडल ने दिवाली और छठ पूजा के दिनों में भीड़ को काबू में रखने के लिए 12 स्टेशनों की प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाए हैं। इनमें लुधियाना, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, फिरेजपुर कैंट, ब्यास, अमृतसर, पठानकोट सिटी, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, उधमपुर और कटरा स्टेशन शामिल हैं।

विज्ञापन

 

इन स्टेशनों की प्लेटफार्म टिकट 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रूपये की गई है। प्लेटफार्म टिकट के दाम में बढ़ौतरी 23 अक्तूबर रात 12 बजे के बाद से 6 नवंबर तक लागू रहेगी। वाणिज्य अधिकारियों के मुताबिक दिवाली और छठ पूजा के समय यात्रियों की गिनती दो से तीन गुना तक बढ़ जाती है। इसलिए भीड़ को काबू में रखने के लिए प्लेटफार्म टिकट की कीमतों में अस्थाई बढ़ौतरी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें