फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम ने चार अवैध दुकानें सील की

Tue, 01 Sep 2026 06:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। नगर निगम ने मंगलवार को नूरवाला रोड पर चार अवैध दुकानों को सील कर दिया। ये दुकानें बिना नक्शा पास कराए बनाई गई थीं।
एटीपी जोन ए कपिल देव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त ओजस्वी अलंकार के निर्देश पर अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी है। नूरवाला रोड की इन दुकानों के निर्माण में भवन उपनियमों का उल्लंघन हुआ था। निगम ने भू-स्वामी को पहले भी काम रोकने की चेतावनी दी थी लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया। सोमवार को भी काराबारा रोड पर पांच अवैध दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति के बनाए गए किसी भी ढांचे को बख्शा नहीं जाएगा। शहरवासियों को निर्माण से पहले नक्शा मंजूर करवाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें