फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान पति: प्रेमिका के लिए गर्भवती पत्नी को पिलाया जहर, गर्भपात के बाद भी नहीं ले गया अस्पताल; अब केस दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 09:38 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

आरोप है कि शादी के बाद सुखविंदर का रुझान सोफिया की तरफ हो गया था। उसने अपनी पत्नी और गर्भस्थ बच्चे को भी अस्वीकार कर दिया था।
विज्ञापन
गर्भवती को पति ने पिलाया जहर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे महिला का गर्भपात हो गया। पुलिस ने पीड़िता हरलीन कौर के बयानों पर आरोपी पति सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हरलीन ने पुलिस को बताया कि शादी के डेढ़ साल बाद सुखविंदर का झुकाव एक अन्य महिला सोफिया की तरफ हो गया था। हरलीन के अनुसार, जब उसने अपनी गर्भावस्था की खबर दी तो सुखविंदर ने बच्चा और उसे दोनों को अस्वीकार कर दिया। उसने सोफिया को घर लाने की बात कही। 

इसके बाद 6 जून को सुखविंदर ने हरलीन को जहरीला जूस पिलाया। जूस का स्वाद कड़वा होने पर भी उसने जबरन पूरा जूस पिला दिया। कुछ ही देर में हरलीन को असहनीय दर्द हुआ और उसका गर्भपात हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुखविंदर ने हरलीन को पहले भी धमकियां दी थीं। उसने हरलीन की नौकरी छुड़वाकर उसकी जमापूंजी और जेवर भी हड़प लिए थे। 
विज्ञापन


वारदात के बाद सुखविंदर ने हरलीन की मदद नहीं की और शराब पीता रहा। बदहवास हरलीन को उसके मौसेरे भाई ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी सलविंदर पाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें