देवर और देवरानी पर लगाए आरोप, थाना मोती नगर पुलिस को भी दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति को सड़क पर पीटा गया। उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
पीड़ित परिवार ने अपने देवर व देवरानी पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने लुधियाना के पुलिस आयुक्त और मोती नगर पुलिस को शिकायत दी है। रंजीत कौर ने बताया, सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे देवर-देवरानी ने बेटों से विवाद किया। यह विवाद हिंसक हो गया। हमलावरों ने परिवार को घर से बेदखल कर जान से मारने की धमकियां भी दीं। मोती नगर थाने के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच कर बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।