फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: रंजिश में काट डाला था हाथ, धमकी देकर हो गये थे फरार; आखिरकार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2026 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना

सार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी दलजीत सिंह उर्फ सीडी को गिरफ्तार किया है। छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में रंजिश में एक शख्स का हाथ काटकर दुकानदार को थमाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी दलजीत सिंह उर्फ सीडी को गिरफ्तार किया है। छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 

विज्ञापन


शहर में शनिवार सुबह गिल कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे शक्ति सिंह उर्फ भूरा (40) पर हमलावरों ने तलवार से हमला कर उसका दायां हाथ काट दिया। आरोपी कटे हाथ को थैली में डालकर अपने साथ ले गए और करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बागी स्टैंड स्थित राणा किराना स्टोर पर दुकानदार को थमा दिया।

उन्होंने दुकानदार से कहा कि यह हाथ भूरा के घर पहुंचा देना। दुकानदार नहीं जानता था कि भूरा कौन है। डर के कारण उसने आरोपियों से कुछ पूछा भी नहीं। उधर, मकान मालिक और आसपास के लोग घायल भूरा को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार युवक मकान में घुसे और भूरा पर हमला कर दिया था।भूरा ने हाथ आगे किया तो हमलावरों ने उसका दायां हाथ काट दिया। इसके बाद आरोपी बागी स्टैंड स्थित किराना स्टोर पहुंचे और दुकानदार को थैली देकर भूरा के घर पहुंचाने को कहा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें