फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना की पहली महिला मेयर: आप पार्षद प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर को मिला पद, राकेश पराशर बने सीनियर डिप्टी मेयर

Mon, 20 Jan 2025 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब की सत्ता पर कब्जा करने के बाद लुधियाना में तीन साल बाद आम आदमी पार्टी का मेयर बना है।  
विज्ञापन
इंद्रजीत कौर, राकेश पराशर, प्रिंस जाैहर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना नगर निगम के वार्ड नंबर 13 से आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर लुधियाना की पहली महिला मेयर बन गई हैं। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर वार्ड नंबर 90 से पार्षद राकेश पराशर एवं डिप्टी मेयर के पद के लिए वार्ड  नंबर चालीस से पार्षद प्रिंस जौहर को चुना गया है। गुरु नानक देव भवन में चल रहे कार्यक्रम में शहर के सभी 95 पार्षद शपथ ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन


मेयर बनाने से पहले ही आप की तरफ से कांग्रेस को एक ओर झटका दे दिया गया है। वार्ड नंबर 41 की पार्षद ममता रानी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ कर आप का झाड़ू पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबीनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पार्षद ममता रानी, वरिष्ट कांग्रेसी नेता बलविंदर सिंह, मनी राम और विशाल धवन को पार्टी में शामिल किया। ममता रानी के आप ज्वाइन करने के बाद आप के पास आंकड़ा पूरा हो गया है। अब पार्टी बिना विधायकों की स्पोर्ट के ही मेयर बनाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें