फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप के बाद पूल पार्टी में समेटी यादें

Mon, 07 Oct 2013 10:11 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब इंटरनेशनल फैशन वीक के चौथे दिन लुधियाना के डिजाइनर युगल संदीप और रवि, मुंबई के एडी सिंह, असलम खान और रॉकी एस ने अपना जलवा दिखाया।
विज्ञापन


रैंप पर सिमरन मुंडी, करिश्मा और स्मृति खन्ना ने कैटवॉक कर अपने जलवे बिखेरे। शो के समापन पर किंगफिशर अल्ट्रा ने शानदार आफ्टर पार्टी के साथ शाम को यादगार बना दिया।

आफ्टर पार्टी में मशहूर डिजाइनरों, मॉडलों, शहर की नामी हस्तियों को पंजाब के इस सालाना समारोह की सफलता का खुलकर जश्न मनाते देखा गया। डीजे चीको ने चुनिंदा गानों के साथ इस रात समां बांध रखा था। पार्टी में शामिल लोग डांस फ्लोर पर मनपसंद गानों पर थिरक रहे थे।
विज्ञापन


चौथे दिन की शुरुआत लुधियाना के डिजाइनर युगल संदीप और रवि के बेहतरीन कलेक्शन ‘तू मेरी हीर’ से हुई। यद्द कलेक्शन हीर से प्रभावित रहा।

हीर आज की आजाद महिलाओं का वास्तविक चेहरा है। हीर कलेक्शन में लहंगा, अनारकली, साड़ियों की अनूठी डिजाइन, गाउन, धोती और सलवार के साथ भारतीय-पश्चिमी सूट और ट्राउजर की रंगारंग रेंज दिखी। इस कलेक्शन में मशरूम, सोना, मटमैले, मेहरून, जामुनी लाल, रूबी, गुलाबी जैसे रंगों की शेड्स दिखी। वहीं डिजाइनर युगल ने जार्जेट, रेशम, जरी, वेलवैट और नेट जैसे कपड़ों का इस्तेमाल किया था।

इसके बाद डिजाइनर एडी सिंह के शो की बारी आई और उनकी शो स्टापर रही करिश्मा। उन्होंने इस सीजन के लिए अपने कलेक्शन ‘क्रिस्टलाइज्ड’ का प्रदर्शन किया, यह कलेक्शन क्रिस्टल की तरह चमचमाहट के प्रति निरंतर चाहत से प्रेरित है।
विज्ञापन

इनमें साड़ी, लहंगा, घाघरा, अनारकली और वेडिंग गाउन की धूम रही। कलेक्शन में बिल्कुल नए कट और स्टाइल की भरमार दिखी। क्रिस्टल कलेक्शन ने एडी सिंह के स्टाइल को और खास बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें