फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमसी अस्पताल के बाथरूम में मिला शव

Sat, 05 Apr 2014 10:30 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमसी अस्पताल के बाथरूम में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से भगदड़ मच गई। घटना का पता चलते ही थाना डिविजन तीन की पुलिस वहां पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान खुड्ड मोहल्ला के रहने वाले हरिंदर सिंह (28) के रुप में हुई है।
विज्ञापन


थाना डिविजन तीन में तैनात सब इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने बताया कि हरिंदर सिंह नशे करने का आदी था। उसके परिजन उसे नशा करने से रोकते थे और घर से बाहर कम जाने देते थे।

शनिवार सुबह हरिंदर घर से अचानक निकल गया और सीधे सीएमसी अस्पताल में घुस गया। वहां  मौका देखकर वह बाथरूम में घुस गया। नशा करने के लिए उसने खुद को इंजेक्शन लगाया जो गलत लग गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को शव के पास से सीरिंज भी मिला है। अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद एक सफाई कर्मचारी ऊपर से जाने लगा तो अंदर हरिंदर का शव पड़ा था।

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधक को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। राजवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकलवाया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें