डीसी रवि भगत ने आम लोगों के साथ निकटता बढ़ाने, जिला प्रशासन की कारगुजारी और रोजाना की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने की मंशा के तहत जिला प्रशासन का फेसबुक पेज तैयार किया है। आम लोगों में सोशल मीडिया के अच्छे प्रभाव के चलते लोगों तक सीधा संपर्क बनाने में यह एक काफी अच्छा प्रयास साबित हो सकता है।
डीसी रवि भगत ने कहा कि अंदाजे के मुताबिक 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग किसी न किसी तरह सोशल मीडिया के साथ जुड़े हुए हैं। इस कारण जिला प्रशासन की कारगुजारी और रोजाना की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने और लोगों की प्रतिक्रिया लेने में सोशल मीडिया अच्छी भूमिका अदा कर सकता है। इसी कोशिश में जिला प्रशासन का फेसबुक पेज तैयार किया गया है।
डीसी भगत ने कहा कि इस लिंक पर क्लिक कर लोग जहां कई तरह की जानकारियां ले सकते हैं और अपने कीमती सुझाव भी दे सकते हैं। उन्होंने लोगों को अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा इस पेज को लाइक करें और अन्य लोगों को भी जिला प्रशासन के साथ सीधे जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस फेसबुक पेज को लगातार मोनिटर करने के लिए उन्होंने गजटेड अफसर की ड्यूटी लगाई है। वह खुद भी रोजाना कई बार इस पेज को चेक करते हैं। इसके अलावा फेसबुक दायरे को ओर भी बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।