फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना ऐसिड अटैक: पीड़िता की मुंबई में मौत

Fri, 27 Dec 2013 06:25 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में सज रहीं दुल्हन पर तेजाब से किए हमले में गंभीर रूप से घायल 22 वर्ष की युवती ने शुक्रवार को मुंबई के एक हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पीड़ित हरप्रीत कौर को 12 दिसंबर को इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी हॉस्पिटल से मुंबई के नेशनल बर्न्स सेंटर में भेजा गया था।

पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लन के अनुसार शव को हवाई मार्ग से बरनाला लाया जाएगा। पीड़ित युवती 7 दिसंबर को अपनी शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में सजने गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी युवक ने उसपर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में वहां मौजूद तीन अन्य महिलाएं भी घायल हुई थीं।

लुधियाना पुलिस ने इस मामले में दूल्हे के बड़े भाई की तलाकशुदा पत्नी अमितपाल कौर और 6 अन्य को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती की होने वाली जेठानी अमितपाल कौर ने ही बदला लेने के लिए ऐसिड अटैक कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें