फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: घर के बाहर खेल रहे 11 साल के मासूम को कुत्तों ने नोच कर मार डाला, घसीटकर खेतों में ले गए थे

Sat, 11 Jan 2025 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पांच दिन पहले बाहरी राज्य के मजदूर परिवार के 11 वर्षीय अर्जुन को भी हड्डारोड़ी के इन खूंखार कुत्तों ने नोच कर मार डाला था और शरीर के अधिकतर हिस्से को खा गए थे। शंकर लाल और रीटा देवी का बेटा अर्जुन भी गांव के स्कूल में कक्षा चार का विद्यार्थी था।
विज्ञापन
बच्चे की माैत पर भड़के लोगों ने रोका ट्रैफिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के गांव हसनपुर में शनिवार को खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड ने 11 साल के हरसुखप्रीत सिंह को नोच नोच कर मार डाला। इसके बाद एक बाहरी राज्य के मजदूर परिवार के बच्चे को भी कुत्तों ने गंभीर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


हरसुखप्रीत सुबह घर के बाहर खेल रहा था। तभी कुत्ते उसे घसीट कर गेहूं के खेतों में ले गए और नोच कर मार डाला। मृतक गांव के स्कूल में 5वीं का छात्र और घर का इकलौता बेटा था। एक हफ्ते के अंतराल में कुत्तों द्वारा दूसरे मासूम को नोच कर मारने की घटना से लोगों का गुस्सा उफान पर है। 

पांच दिन पहले बाहरी राज्य के मजदूर परिवार के 11 वर्षीय अर्जुन को भी हड्डारोड़ी के इन खूंखार कुत्तों ने नोच कर मार डाला था और शरीर के अधिकतर हिस्से को खा गए थे। शंकर लाल और रीटा देवी का बेटा अर्जुन भी गांव के स्कूल में कक्षा चार का विद्यार्थी था। गांव के बाहर झुग्गियों में रहने वाला अर्जुन पतंग लूटने दौड़ा था जब कुत्तों ने उसे नोच खाया। 
विज्ञापन


आज मासूम हरसुखप्रीत भी इन कुत्तों का शिकार बन गया। किसान रंधीर सिंह खेतों में बने घर में रहते हैं और हरसुखप्रीत उनका इकलौता बेटा था। पिछले तीन महीने में कुत्तों हमले की 14वीं घटना से गुस्साए गांव वासियों ने लुधियाना फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग पर यातायात ठप कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोगों ने डीसी एसएसपी और आईजी तक को इस समस्या के बारे में अवगत कराया है, लेकिन कोई हल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें