फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिल तोड़ उद्यमी के घर लाखों की चोरी

Thu, 12 Dec 2013 10:33 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में लगातार चोरी कर पुलिस को चुनौती देते हुए चोर गिरोह ने बुधवार की देर रात चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 में टेक्सटाइल उद्यमी सुनील गोयल के घर को अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन


चोर यहां से हीरे के सेट, सोने के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब घर का ड्राइवर आलम रसोईघर में दूध रखने गया। ग्रिल टूटी देखकर उसने इसकी जानकारी मालिक को दी।

सूचना मिलने के बाद एसीपी पूर्वी सतीश मल्होत्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम, डॉग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट वहां पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुनील गोयल ने कहा कि राहों रोड पर उनकी फैक्टरी और गऊशाला रोड पर दुकान है। वीरवार की सुबह ड्राइवर आलम आया और उसकी पत्नी ममता ने उसे दूध लेने के लिए भामिया रोड भेज दिया। जब वह वापस आया तो दूध रखने के लिए रसोई घर में गया।

रसोई में ग्रिल टूटी देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी सुनील गोयल को दी। सुनील गोयल के अनुसार उसके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। वह तीन दिन पहले ही घर के ऊपर वाले हिस्से में रहने के लिए गए थे। एक कमरे में उनके गहने और एक कमरे में नकदी पड़ी हुई थी। चोर गिरोह के सदस्य तीन डायमंड सेट, सोने के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। सुनील के अनुसार अभी उसे नकदी के बारे में कुछ नहीं पता है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें