फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोंगोवाल शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी : चीमा

Thu, 20 Aug 2026 05:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुनाम ऊधम सिंह वाला। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लोंगोवाल में आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। चीमा ने कहा कि आप सरकार राज्य में शांति और तरक्की के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया कि 41 वर्ष पहले संत लोंगोवाल ने पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे के लिए प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। चीमा ने पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि इन सरकारों के समय 14,000 करोड़ रुपये से अधिक का डीए बकाया लंबित छोड़ा गया था। आप सरकार ने उच्च न्यायालय में योजना पेश कर 5,000 से 6,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। बाकी बकाया भी जल्द जारी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी बेंगलुरु से संत लोंगोवाल को श्रद्धांजलि भेजी। चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार संत लोंगोवाल के दिखाए शांति और सद्भाव के मार्ग पर चल रही है। उन्होंने मीडिया की स्वतंत्रता और नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का भी उल्लेख किया। वित्त मंत्री ने बताया कि कैबिनेट उप-समिति यूनियनों के साथ लगातार बैठकें कर रही है। कई जायज मांगों का समाधान भी निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें