फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 गैस सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। महानगर के दुगरी स्थित साउस बाईपास फ्लाई ओवर से सोमवार देर 450 रसोई गैस सिलिंडर लेकर जा रहा ट्रक पलट गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गनीमत रही कि एलपीजी से भरे गैस सिलिंडर पलटने के बाद सही सलामत रहे। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर घटनास्थल से यातायात को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया था। मंगलवार को पूरा रास्ता साफ होने के बाद इसे खोला गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात लगभग 12.30 बजे एक ट्रक भारत गैस कंपनी के लगभग 450 सिलिंडर भरकर लालडू से जालंधर की तरफ जा रहा था। दुगरी फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय अचानक ट्रक चालक के आंखों में तेज लाइट पड़ गई। इससे ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक में भरे गैस सिलिंडर इधर उधर बिखर गए। देर रात सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने रसोई गैस सिलिंडर भरे होने के कारण रूट को डायवर्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें