फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बनाकर ठेके से लूटी साढ़े तीन लाख की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के किशोरी राम अस्पताल रोड पर स्थित एक शराब के ठेके के चौकीदार को बंधक बनाकर चार बदमाश अंग्रेजी शराब की करीब 35 पेटियां लूट ले गए। बदमाश शुक्रवार को तड़के करीब चार बजे एक गाड़ी लेकर पहुंचे और चौकीदार से शटर खुलवाकर उसे अंदर बंधक बना लिया। इसके बाद गाड़ी में शराब की पेटियां रखकर फरार हो गए। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी ठेकेदार व अन्य कारिंदों को फोन करके दी। इसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों से छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शराब ठेके के कारिंदे संजीव कुमार ने बताया शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि किशोरी राम अस्पताल रोड पर स्थित उनके ठेके में शराब की पेटियां लूट ली गई हैं। जब वह ठेकेदार को साथ लेकर पहुंचे और शटर खोला तो देखा कि चौकीदार को अंदर बांधकर रखा है। जबकि ठेके से अंग्रेजी शराब की करीब पेटियां 35 गायब थीं, जिनकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। संजीव कुमार ने बताया कि चौकीदार के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब चार बजे ठेके के बाहर एक गाड़ी आकर रुकी, जिसमें से चार अज्ञात लोग थे। उन्होंने उसे शराब की पेटियां रखने की बात कहकर शटर खुलवाया और अंदर बंधक बना दिया, जिसके बाद शराब की पेटियां लूट ले गए। थाना सिविल लाइन के एसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि ठेकेदार के अनुसार 30 से 35 शराब की पेटियां चोरी हुई हैं। चार लोग आए थे, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें