फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बाजार में लेफ्टिनेंट कर्नल पर हमला, दंपती पर केस दर्ज

Fri, 21 Jul 2023 10:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। बाजार में लेफ्टिनेंट कर्नल पर हमला होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस दी शिकायत में लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक सिंगला ने बताया कि 19 जुलाई को वे अपनी पत्नी डाॅ. सविता गोयल और बेटे अंश के साथ बाजार आए थे। जब वह सब्जी मंडी के पास पहुंचे, तो बाजार में काफी भीड़ थी। इसलिए वह अपनी गाड़ी को एक साइड पर लगाने के लिए जगह तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

उनके पीछे कार में सवार आरोपी तेजविंदर सिंह व उसकी पत्नी इशिका निवासी बचन काॅलोनी लगातार अपनी कार का हाॅर्न बजाकर उन्हें परेशान कर रहे थे। जब उन्होंने अपनी कार एक साइड पर खड़ी कर तेजविंदर सिंह से हाॅर्न मारने का कारण पूछा, तो दंपती ने पहले उनके साथ गाली गलौज की, फिर ईंट से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने दंपती को घेर लिया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित तेजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसकी पत्नी के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें