मामले ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम ऊधम सिंह वाला। स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाथरूम से शुक्रवार को 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और मामले को नशे से जोड़कर देखा जा रहा है।
दूसरी तरफ जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। इस मौके पर जीआरपी पुलिस प्रभारी नरदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर बाथरूम का दरवाजा बंद है और उसे कोई नहीं खोल रहा जब वे वहां पहुंचे और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा खोलने पर एक नौजवान अंदर गिरा पड़ा था उसका मोबाइल वहीं फ्लश टैंक पर पड़ा था। उसमें से सिम लेकर अपने वारिस को फोन कर जानकारी ली गई। उसकी पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जिसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया गया है और उचित कार्रवाई की जा रही है।
कैप्शन - बाथरूम में पड़ा युवक का शव।