फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दो राज्यों की जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेता बिना सुरक्षा के ही पहुंचे, पुलिस रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चुनावी घमासान के बीच युवा कांग्रेस ने केजरीवाल को राज्यसभा सीट दिलाने के लिए कुर्सी यात्रा निकाली। बैंड बाजे के साथ निकाली गई कुर्सी यात्रा में एक डमी केजरीवाल को रथ पर रखी बड़ी कुर्सी पर बैठाया गया। भारत भूषण आशु के समर्थकों ने कुर्सी के चारों ओर कांग्रेस के झंडे लेकर लोगों को संदेश दिया कि यह लड़ाई आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक बनाने की नहीं है, बल्कि यह लड़ाई आम आदमी पार्टी नेतृत्व द्वारा पंजाबी व्यक्ति से राज्यसभा सीट छीनने और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की सत्ता की हवस को पूरा करने के लिए लड़ी जा रही है।
इस कुर्सी यात्रा में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, पंजाब कांग्रेस की सह प्रभारी रविंदर दलवी, विधानसभा पश्चिम के चुनाव प्रभारी एवं विधायक राणा गुरजीत सिंह तथा युवा नेता इकबाल सिंह ग्रेवाल व साथियों ने विशेष रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अलका लांबा ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद शाही जिंदगी जीने के आदी हो चुके केजरीवाल अब सत्ता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिल्ली में सत्ता के दरवाजे बंद होने के बाद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे अपने सभी सिपहसालार सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, विभव कुमार को पंजाब में सरकारी पदों पर नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन

अब केजरीवाल पंजाबी संजीव अरोड़ा से राज्यसभा की सीट छीनकर सत्ता व ऐशो-आराम की जिंदगी पाना चाहते हैं। आज कांग्रेस ने फर्जी तरीके से उम्मीदवार को राज्यसभा भेजने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए कुर्सी यात्रा का आयोजन किया है और पश्चिमी विधानसभा की जनता को जागरूक किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें