फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में ज्यादा ब्याज दिलाने का झांसा देकर 4.37 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। रिटायर व्यक्ति को बैंक में ज्यादा ब्याज दिलाने का झांसा देकर गांव ललतों कलां के एक व्यक्ति ने उससे 4.37 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित गांव ललतों कलां के रहने वाले होशियार सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। मामले की जांच के बाद गांव के ही रहने वाले लखविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

होशियार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी नौकरी से रिटायर हुआ था। उसे जो पैसे मिले वो उसने 4.37 लाख रुपये गांव के ही डाकखाने में जमा करवा रखे थे। आरोपी ने होशियार सिंह को लालच दिया कि वह अपने पैसे बैंक में जमा करवा दे। उसे अधिक ब्याज मिलेगा। इसपर उसने डाकखाने से पैसे निकलवाकर आरोपी लखविंदर को दे दिए। उसके बाद आरोपी ने बैंक में पैसे जमा करवाने की बजाय हड़प लिए। इसके बाद होशियार सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। जांच में आरोप सही मिलने पर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें