फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से हथियार के बल पर लूटा था मोबाइल फोन, नौ मोबाइल फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। हथियार के बल पर महिला से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना डिविजन दो की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल फोन के साथ साथ वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में विजय नगर निवासी पिंकी की शिकायत पर करतार कालोनी निवासी शेरु और न्यू किदवई नगर निवासी सौरव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पिंकी की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक तीन जून को वह अपने किसी काम से विजय नगर इलाके में जा रही थी। घर के पास ही आरोपी उसका मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। उसने आरोपियों के बाइक का नंबर और अन्य जानकारी के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को काबू कर विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल फोन बरामद किए। ये कई राहगीरों से लूटे गए थे। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है, जिस पर आरोपी लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि बाइक किसकी है और आरोपी कितनी वारदातों को अब तक अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें