फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हत्या

Sat, 07 Dec 2013 10:54 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना के हैबोवाल के इलाके गोल्डन एवेन्यू में शनिवार की दोपहर घर में महिला का शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। उसकी पहचान सुमन (28) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतका सुमन का विवाह दिनेश कुमार के साथ हुआ था। दिनेश एक बिल्डिंग मैटीरियल स्टोर में काम करता है।

दिनेश ने पुलिस को बताया कि जब वह दोपहर को घर में पहुंचा तो देखा कि पत्नी का शव बेड पर पड़ा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला के सिर में वार करके मारा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मृतका के पति ने एक युवक पर शक जताया है। उधर, पुलिस उस युवक के अलावा पति को भी शक की निगाह से देख रही है। जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें