फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: फिरोजपुर में रेल ट्रैक के पास पतंगबाजी जानलेवा, रेलवे ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। बसंत पंचमी पर पतंगबाजी का उत्साह यहां पर हर साल देखने को मिलता है, लेकिन अब रेलवे ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तारों के पास यह खेल जानलेवा साबित हो सकता है। रेल डिवीजन फिरोजपुर के अधिकारियों ने लोगों से आगाह किया है कि चाइना डोर से पतंग उड़ाना 25,000 वोल्ट की बिजली प्रवाहित ओएचई लाइनों में सीधे करंट लगने का खतरा पैदा करता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि रेलवे लगातार यात्रियों और आम नागरिकों में सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में अब विशेष अभियान शुरू किया गया है ताकि लोग और बच्चे रेलवे ट्रैक के आसपास पतंग न उड़ाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि ओएचई तारों के संपर्क में आने से गंभीर विद्युत झटका, हादसा या जान-माल की हानि हो सकती है। सैनी ने अपील की कि अभिभावक अपने बच्चों को रेलवे ट्रैक और ओएचई तारों के खतरों के प्रति जागरूक करें और उन्हें इस क्षेत्र में पतंग उड़ाने से रोकें। रेलवे प्रशासन आम नागरिकों से सहयोग की उम्मीद करता है ताकि बसंत पंचमी सुरक्षित और हर्षोल्लासपूर्ण तरीके से मनाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें