फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक शुरू: तीन दिन तक दिखेगा पंजाब का खेल दम, बैलगाड़ी दौड़ बनी आकर्षण का केंद्र

Tue, 17 Feb 2026 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

इस बार पारंपरिक ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। लंबे समय बाद बैलगाड़ी दौड़ की वापसी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी, जो तीनों दिन आयोजित होगी। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया इन खेलों का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
किला रायपुर ग्रामीण खेल में हिस्सा लेने पहुंचे बैलों के मालिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक किला रायपुर खेलों का आयोजन आज से किला रायपुर के खेल मैदानों में शुरू हो गया है। तीन दिवसीय यह आयोजन 19 फरवरी तक चलेगा। 
विज्ञापन


इस बार पारंपरिक ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। लंबे समय बाद बैलगाड़ी दौड़ की वापसी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जो तीनों दिन आयोजित होगी। पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने खेलों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पहले दिन हॉकी और एथलेटिक्स मुकाबले

पहले दिन 17 फरवरी को मुख्य स्टेडियम में सुबह 9 बजे से ओपन वर्ग के लड़कों और लड़कियों के हॉकी मैच होंगे। इसके बाद 1500 मीटर फाइनल, 400 मीटर हीट व फाइनल तथा प्राथमिक वर्ग के लड़के-लड़कियों की 60 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे से शाम तक बैलगाड़ी दौड़ कराई जाएगी।

दूसरे दिन कबड्डी और फील्ड इवेंट

18 फरवरी को एसएसएस स्कूल में ओपन हॉकी सेमीफाइनल होंगे। साथ ही सर्कल कबड्डी, राष्ट्रीय शैली अंडर-17 कबड्डी (लड़कियां), शॉट पुट, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और रस्साकशी के मुकाबले होंगे। बैलगाड़ी दौड़ दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

अंतिम दिन खेलों की बहार

19 फरवरी को राष्ट्रीय शैली कबड्डी अंडर-17 लड़कियों से शुरुआत होगी। इसके बाद सर्कल कबड्डी, शॉटपुट, 200 मीटर दौड़, हाई जंप, 800 मीटर, साइकिल रेस, वरिष्ठ नागरिकों की विशेष दौड़, ट्रॉली लोडिंग-अनलोडिंग, ट्राइसाइकिल रेस और शाम करीब 5 बजे अंतिम बैलगाड़ी दौड़ आयोजित होगी। तीनों दिन प्रसिद्ध कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियां भी होंगी, जिससे आयोजन का माहौल उत्सवमय रहेगा। डीसी ने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें