समापन समारोह में भंगड़ा डालते कलाकार।
- फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। करीब ढाई महीने पहले शुरू खेडां पंजाब दियां का लुधियाना के गुरुनानक स्टेडियम में वीरवार को
समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रहे। मान ने खेड़ा पंजाब दियां में भाग लेने वाले तीन लाख खिलाड़ियों में नौ हजार विजेता खिलाड़ियों को छह करोड़ 85 लाख रुपये ऑनलाइन बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए।
खेलों के सफल आयोजन के खिलाड़ियों, विभाग के अधिकारियों और मंत्रियों को बधाई दी। इस दौरान पंजाब में शहीद भगत सिंह खेल अवार्ड फिर शुरू कराने की घोषणा की कई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार ने पंजाब के खेलों के स्तर को उठाने के लिए प्रयास शुरू किए हैं।
इससे पहले गुरु नानक स्टेडियम में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया गया। देर शाम आयोजित कार्यक्रम फ्लड लाइट में किया गया। दुधिया रोशनी व रंग बिरंगी लाइटों से स्टेडियम जगमगा रहा था। स्टेडियम में पंजाबी गायक कुलविंदर सिंह बिल्ला व परी पंधेर ने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर खेल मंत्री मीत हेयर, सांसद मोहम्मद सद्दीक, मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा समेत लुधियाना के सभी आप के विधायक, डीसी व पुलिस कमिशनर समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य मौजूद रहे।