लुधियाना। पंजाब को नशा मुक्त बनाने और बड़े बड़े सर्च अभियान करने वाली पंजाब पुलिस के नाक के नीचे ही खुलेआम नशा बेचा जा रहा है। यह नशा कोई और नहीं बल्कि इलाके का ही एक बुजुर्ग व्यक्ति दे रहा है। वह बड़े आराम से नौजवानों को नशे की पुड़िया पकड़ाता है और पैसे लेकर बेधड़क नशा बेचने में लगा है। जिस हिसाब से बुजुर्ग व्यक्ति नशा बेच रहा है, देखने में यह है कि उसे पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है। इलाके के नौजवानों ने उससे नशीला पदार्थ लेने की वीडियो बना डाली और वायरल कर दी। डीजीपी की ओर से इलाके में सर्च के बाद भी नशा बिकना बड़े सवाल खड़ा कर रहा था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और बताया जा रहा है कि पुलिस ने बुजुर्ग को काबू भी कर लिया है।